मुख्यमंत्री योगी से ही भगवान श्री कृष्ण के ’मूल जन्मस्थान’ के दर्शन कराने की उम्मीद : कंगना

Kangana Ranaut

मथुरा के कृष्ण जन्मस्थानमंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना ने कहा, ‘‘भगवान के दर्शन किए। वहां जेल है। बताया जा रहा है कि ऐसी छह जेल और हैं। जो ईदगाह के नीचे हैं। अभी तो वह बंद है। उम्मीद है कि (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)योगी जी वहां भी दर्शन कराएंगे।’’

मथुरा| बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को कहा कि उन्हें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि वह मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण के ‘मूल जन्म स्थान’ का दर्शन कराएंगे।

कंगना के मुताबिक श्रीकृष्ण का जन्म उस स्थान पर है जहां पर इस समय ईदगाह मौजूद है। बॉलीवुड अभिनेत्री शनिवार को वृंदावन और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह बात कही।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह पहली बार मथुरा- वृंदावन आई हैं और वह कृष्ण की भक्त हैं। कंगना ने कहा, ‘‘ मुझे मक्खन का प्रसाद मिला है। ठाकुर जी के दर्शन करके बहुत अच्छा लगा।’’

मथुरा के कृष्ण जन्मस्थानमंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना ने कहा, ‘‘भगवान के दर्शन किए। वहां जेल है। बताया जा रहा है कि ऐसी छह जेल और हैं। जो ईदगाह के नीचे हैं। अभी तो वह बंद है। उम्मीद है कि (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)योगी जी वहां भी दर्शन कराएंगे।’’

उनकी बातों से लोगों के आहत होने के सवाल पर कंगना ने कहा, ‘‘ मेरी बातें उन्हीं को बुरी लगती हैं जिनके दिल में चोर है।लेकिन जो लोग सच्चे हैं, बहादुर हैं, देशभक्त हैं, राष्ट्र के बारे में बात करते हैं, उन लोगों को मेरी सारी बातें सही लगेंगी। कुछ भी गलत नहीं लगेगा।’’ आगामी विधानसभा में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह किसी दल से संबंध नहीं रखती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जो राष्ट्रवादी हैं, उनके लिए प्रचार करूंगी।’’ चंडीगढ़ में किसानों द्वारा उनकी गाड़ी रोकने पर कथित माफी मांगने के सवाल पर कंगना ने कहा, ‘‘मैंने कभी माफी नहीं मांगी। उल्टे प्रतिरोध किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़