- |
- |
ओडिशा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ, पांच घायल
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- अक्टूबर 7, 2019 08:40
- Like

पुलिस ने रविवार को बताया कि बिंझारपुर थाना क्षेत्र के बछाला गांव में शनिवार देर रात जब कारीगर पटाखे बना रहे थे, तब यह घटना घटी। विस्फोट के बाद कंक्रीट की छत का एक हिस्सा उड़ गया।
जाजपुर (ओडिशा)। ओडिशा के जाजपुर जिले में पटाखों की एक अवैध इकाई में विस्फोट हो जाने से दो महिलाओं समेत कम से कम पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को बताया कि बिंझारपुर थाना क्षेत्र के बछाला गांव में शनिवार देर रात जब कारीगर पटाखे बना रहे थे, तब यह घटना घटी। विस्फोट के बाद कंक्रीट की छत का एक हिस्सा उड़ गया। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने घायलों को घर से निकाला और जाजपुर के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया।
इसे भी पढ़ें: ईराक में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन जारी, 28 की मौत
पुलिस के मुताबिक बाद में तीन की हालत बिगड़ने पर उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। बिंझारपुर थाने के प्रभारी इंसपेक्टर शिव चरण बेहरा ने कहा, ‘‘ विस्फोट में पांच लोग घायल हो गये। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’ उन्होंने कहा कि इस घटना की सटीक वजह का पता जांच के बाद ही पता चल पाएगी।
अमिताभ बच्चन वाली कोरोना ट्यून हटी,अब कोविड-19 टीके पर आधारित सुनाई देगी नई कॉलर ट्यून
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 18, 2021 12:47
- Like

कोविड-19 जागरूकता संबंधी कॉलर ट्यून से अमिताभ बच्चन की आवाज हटाई गई।याचिकाकर्ता ने कॉलर ट्यून से बच्चन की आवाज हटाने का इस आधार पर अनुरोध किया था कि अभिनेता स्वयं तथा उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित रह चुके हैं।
नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय को सोमवार को सूचित किया गया कि कोविड-19 एहतियातों से संबंधित कॉलर ट्यून से अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज हटा दी गई है इसलिए इसे हटाने की मांग करने वाली जनहित याचिका का औचित्य नहीं बचा है। उक्त कॉलर ट्यून कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियात और जागरूकता से संबंधित थी।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की अध्यक्षता वाली पीठ को याचिकाकर्ता ने इस बारे में सूचित किया और कहा चूंकि कॉलर ट्यून से अभिनेता की आवाज हटा दी गई है इसलिए अब उनके द्वारा दायर याचिका का कोई औचित्य नहीं बचा है। इसके साथ ही अदालत ने याचिका का निबटारा कर दिया। याचिकाकर्ता ने कॉलर ट्यून से बच्चन की आवाज हटाने का इस आधार पर अनुरोध किया था कि अभिनेता स्वयं तथा उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित रह चुके हैं।
जेपी नड्डा का दो दिवसीय UP दौरा, योगी सरकार में हो सकते हैं बड़े बदलाव, डिप्टी CM बनेंगे अरविंद शर्मा?
- अभिनय आकाश
- जनवरी 18, 2021 12:43
- Like

अरविंद शर्मा के विधान परिषद सदस्य बनने के बाद योगी सरकार में कोई अहम पद दिए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। गुजरात की एक अखबार ने बीते दिनों दावा किया कि पीएम मोदी के करीबी अरविंद शर्मा को योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री का दावेदार बताया था।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रमिडल विस्तार की अटकलें पिछले कई महीनों से लगाई जा रही हैं। सबे में चुनाव में अभी एक वक्त का समय शेष रह गया है ऐसे में मंत्रीमडल में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं। तमाम तहर की अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 21 से 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ का दौरा करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई की खबरों को मानें तो बीजेपी चीफ राज्य के नेताओं के साथ ही राज्य संगठन और सरकार पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी के करीबी अधिकारी रहे अरविंद शर्मा ने बीते दिनों वीआरएस लेकर बीजेपी की सदस्यता ली और उसके बाद ही उन्हें विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया।
इसे भी पढ़ें: योगी सरकार में मंत्री शुक्ला ने ममता को बताया इस्लामी आतंकवादी, बांग्लादेश के इशारे पर चलने का लगाया आरोप
अरविंद शर्मा के विधान परिषद सदस्य बनने के बाद योगी सरकार में कोई अहम पद दिए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। गुजरात की एक अखबार ने बीते दिनों दावा किया कि पीएम मोदी के करीबी अरविंद शर्मा को योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री का दावेदार बताया था। जिसके बाद से ही शर्मा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। योगी सरकार के मंत्रिमंडल में इस वक्त 54 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 60 बनाए जा सकते हैं। जातीय गणित के हिसाब से भी कुछ विधायकों के मंत्री बनाए जाने की संभावना है वहीं कुछ मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड पर भी हाई कमान की नजर है।
अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 4,983 हुए
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 18, 2021 12:14
- Like

अंडमान में कोरोना वारयस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति संक्रमणमुक्त भी हुआ और केन्द्र शासित प्रदेश में ठीक हुए लोगों की संख्या अब 4,896 हो गई। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 25 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।
पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद केन्द्रशासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,983 हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने के क्रम में ये नए मामले सामने आए।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति संक्रमणमुक्त भी हुआ और केन्द्र शासित प्रदेश में ठीक हुए लोगों की संख्या अब 4,896 हो गई। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 25 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। यहां वायरस से अभी तक 62 लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक कुल 2,03,739 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। यहां संक्रमण की दर 2.45 प्रतिशत है।

