महाराष्ट्र के बारिश प्रभावित क्षेत्रों का 19 अक्टूबर से दौरा करेंगे फडणवीस

Fadnavis

पिछले तीन दिन में पुणे, औरंगाबाद और कोंकण संभागों में भारी बारिश और बाढ़ से 48 लोगों की जान चली गई है और लाखों हेक्टेयर भूमि पर लगी फसल बर्बाद हो गई है।

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि वह महाराष्ट्र के बारिश और बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा 19 अक्टूबर से करेंगे। पिछले तीन दिन में पुणे, औरंगाबाद और कोंकण संभागों में भारी बारिश और बाढ़ से 48 लोगों की जान चली गई है और लाखों हेक्टेयर भूमि पर लगी फसल बर्बाद हो गई है। एक आधिकारिक वक्तव्य में फडणवीस ने कहा कि वह बारामती से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे और पुणे, सोलापुर और उस्मानाबाद समेत नौ जिलों का दौरा करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़