11 दिन से वेंटीलेटर पर मौत से लड़ रहे फेमस सिंगर का निधन, बाइक हादसे में हुए थे गंभीर घायल

Partap
@Partap_Sbajwa
अभिनय आकाश । Oct 8 2025 12:02PM

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अपने ट्विटर हैंडल पर राजवीर जवंदा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि राजवीर जवंदा के असामयिक निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। कई दिनों के बहादुरी भरे संघर्ष के बाद, वह हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए। आपकी भावपूर्ण आवाज़ और जीवंत आत्मा हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेगी।

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का 11 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद निधन हो गया। हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। खबरों के अनुसार, बाइक चलाते समय नियंत्रण खोने और दुर्घटनाग्रस्त होने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अपने ट्विटर हैंडल पर राजवीर जवंदा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि राजवीर जवंदा के असामयिक निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। कई दिनों के बहादुरी भरे संघर्ष के बाद, वह हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए। आपकी भावपूर्ण आवाज़ और जीवंत आत्मा हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: America से AIM-120 मिसाइलें मिलने से खुश हो रहा था Pakistan, मगर India के पास पहले से ही मौजूद हैं ज्यादा घातक Meteor और Astra Missiles

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि राजवीर जवंदा के सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, इंस्टाग्राम पर उनके 2.4 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब चैनल पर 931K सब्सक्राइबर हैं। वह अपने फैन्स और फॉलोअर्स के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स नियमित रूप से पोस्ट करते रहते थे। उनके मशहूर गानों में 'ज़ोर', 'सोहनी', 'रब्ब करके', 'तू दिसदा पैंदा', 'मोरनी', 'धीयां', 'खुश रह कर', 'जोगिया' और अन्य शामिल हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़