लोहड़ी, मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर बोले राष्ट्रपति, खेती और किसानों ने देश के विकास में दिया महत्वपूर्ण योगदान

President Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि ये त्योहार पूरे भारत में अलग अलग रूपों में मनाये जाते हैं लेकिन ये नयी फसल के कटने से जुड़े आनंद एवं उत्सव से जुड़ा अवसर होता है।

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोहड़ी और मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि खेती और किसानों ने देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल,भोगली बिहु, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर देश और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। कोविंद ने कहा, ‘‘ ये त्योहार हमारे किसानों के अथक परिश्रम और उद्यम को सम्मान देने का भी अवसर होते हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, महामारी के बाद देश में पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा जबरदस्त बढ़ावा 

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि ये त्योहार पूरे भारत में अलग अलग रूपों में मनाये जाते हैं लेकिन ये नयी फसल के कटने से जुड़े आनंद एवं उत्सव से जुड़ा अवसर होता है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ खेती और किसानों ने देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत में अलग-अलग नाम और रूप में मनाए जाने वाले ये त्योहार हमारे किसानों के अथक परिश्रम और उद्यम को सम्मान देने का भी अवसर होते हैं। ’’ उन्होंने इन त्योहारों के माध्यम से लोगों में परस्पर शांति और एकता की भावना और मज़बूत होने तथा देश में समृद्धि व खुशहाली बढ़ने की कामना की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़