फिनलैंड PM ने प्रधानमंत्री मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

finland pm

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि फिनलैंड यूरोपीय संघ (ईयू) का सक्रिय सदस्य है और जुलाई महीने में हुई भारत और यूरोपीय संघ के देशों के शिखर सम्मेलन की सफलता के परिदृश्य में भारत और यूरोपीय संघ के संबंध भरोसा देने वाले लगते हैं।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने बुधवार को कहा कि दोनों देशों के संबंधों को अभी और आगे ले जाने की बहुत संभावनाएं मौजूद हैं। मोदी बृहस्पतिवार को 70 साल के हो जाएंगे। यह उल्लेख करते हुए कि दोनों देश नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय सीमा के बड़े समर्थक हैं, उन्होंने कहा कि फिनलैंड यूरोपीय संघ (ईयू) का सक्रिय सदस्य है और जुलाई महीने में हुई भारत और यूरोपीय संघ के देशों के शिखर सम्मेलन की सफलता के परिदृश्य में भारत और यूरोपीय संघ के संबंध भरोसा देने वाले लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, किया ये ट्वीट

मोदी को लिखे एक पत्र में मारीन ने कहा कि दोनों देशों के पास मौका है कि अब अपने संबंधों को कार्रवाई में तब्दील करें। उन्होंने कहा, फिनलैंड भारत और यूरोपीय संघ के बीच कई क्षेत्रों मसलन सतत विकास सहित आर्थिक,मुक्त व्यापार और मानवाधिकार जैसे क्षेत्रों में मजबूत सहयोग का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस पत्र को साझा किया। मारीन ने कहा कि दोनों देशों ने हाल में अपने कूटनीतिक संबंधों के 70 साल पूरे किए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़