लखनऊ में भूखंड आवंटन में अनियमितता के मामले में अपर्णा यादव की मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Aparna Yadav
ANI

अम्बी बिष्ट उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की मां और समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की समधन हैं।

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की प्रियदर्शिनी-जानकीपुरम योजना में भूखंड आवंटन में कथित अनियमितता के मामले में सतर्कता अधिष्ठान ने अम्बी बिष्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अम्बी बिष्ट उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की मां और समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की समधन हैं।

यह मामला वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह राठौर (लखनऊ विकास प्राधिकरण के तत्कालीन उप सचिव), अम्बी बिष्ट (लखनऊ विकास प्राधिकरण की तत्कालीन संपत्ति अधिकारी), सुरेश विष्णु (लखनऊ विकास प्राधिकरण के तत्कालीन वरिष्ठ लागत लेखाकार) और उनके सहायक शैलेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ दर्ज किया गया है। मामले में कहा गया है कि वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह राठौर, अम्बी बिष्ट, सुरेश विष्णु और शैलेंद्र कुमार गुप्ता भूखंड आवंटन में अनियमितता में शामिल थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़