दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में रविवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थियेटर की बालकनी और एक मंजिल पर लगी आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
नयी दिल्ली। दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में रविवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थियेटर की बालकनी और एक मंजिल पर लगी आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली दमकल सेवा विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार तड़के 4.46 बजे फोन पर उपहार सिनेमाघर में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की नौ गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना की गईं।
इसे भी पढ़ें: जहांगीरपुरी हिंसा अंतरराष्ट्रीय साजिश, भाजपा सांसद बोले- भारत को कमजोर करना चाहती हैं कुछ विदेशी ताकतें
गर्ग के मुताबिक, सिनेमाघर में मौजूद सीट, फर्नीचर और कबाड़ में आग लग गई थी, जिस पर सुबह करीब 7.20 बजे काबू पा लिया गया। 13 जून 1997 को इसी सिनेमाघर में लगी भीषण आग में 59 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।
Delhi | Fire breaks out at Uphaar cinema hall, near Green Park metro station; 5 fire engines at the spot
— ANI (@ANI) April 17, 2022
The fire broke out in furniture lying inside the cinema hall says the Fire Department. pic.twitter.com/JBC2MSbVI4
अन्य न्यूज़














