दिल्ली के सीमापुरी पुलिस थाने में आग लगी

Fire
प्रतिरूप फोटो
Creative common

अधिकारी ने बताया, हमें रात आठ बजकर 42 मिनट पर सीमापुरी पुलिस थाने के मालखाना (जहां जांच के दौरान जब्त सामान रखा जाता है) में आग लगने की सूचना मिली।

राष्ट्रीय राजधानी के सीमापुरी पुलिस थाने में रविवार को आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां भेजी गई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस थाने की तीन मंजिलों तक फैली आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारी ने बताया, हमें रात आठ बजकर 42 मिनट पर सीमापुरी पुलिस थाने के मालखाना (जहां जांच के दौरान जब्त सामान रखा जाता है) में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और रात करीब 9.40 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़