केरल में मालाबार एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी आग, कोई हताहत नहीं

केरल में मालाबार एक्सप्रेस के पार्सल डिब्बे में आग लग गई।शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन चालक ने वर्कला और परावुर स्टेशन के बीच इडावा में सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पार्सल डिब्बे से धुआं उठता देखा और तत्काल रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
तिरुवनंतपुरम। मेंगलुरु-तिरुवनंतपुरम मालाबार एक्सप्रेस के पार्सल (मालवहन) डिब्बे में रविवार को यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर आग लग गई। रेलवे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित उतारने के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
Kerala: Luggage van of Malabar Express caught fire near Varkala in Thiruvananthapuram district today morning. No casualties reported. pic.twitter.com/QGhacx9FGh
— ANI (@ANI) January 17, 2021
इसे भी पढ़ें: प्रारंभ स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल समिट में बोले PM मोदी, ये डिजिटल रिवॉल्यूशन की सदी है
शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन चालक ने वर्कला और परावुर स्टेशन के बीच इडावा में सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पार्सल डिब्बे से धुआं उठता देखा और तत्काल रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि आग पार्सल डिब्बे तक ही सीमित थी और रेल को मौके पर ही रोका गया है।
अन्य न्यूज़














