पांच महीने से अधिक समय की हिरासत के बाद रिहा हुए पांच कश्मीरी नेता

five-kashmiri-leaders-released-after-detention-for-more-than-five-months
[email protected] । Jan 16 2020 7:03PM

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यधारा के पांच नेताओं को बृहस्पतिवार की दोपहर एहतियातन हिरासत से रिहा कर दिया गया। रिहा किए गए नेताओं में अलताफ कालू (नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक), शौकत गनई (नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधानपार्षद) और निजामुद्दीन भट (पीडीपी के पूर्व विधानपार्षद) शामिल हैं।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व विधायकों समेत पांच नेताओं को रिहा कर दिया, जिन्हें संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाए जाने के बाद एहतियातन करीब पांच महीने से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया था।

इसे भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यधारा के पांच नेताओं को बृहस्पतिवार की दोपहर एहतियातन हिरासत से रिहा कर दिया गया। रिहा किए गए नेताओं में अलताफ कालू (नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक), शौकत गनई (नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधानपार्षद) और निजामुद्दीन भट (पीडीपी के पूर्व विधानपार्षद) शामिल हैं। इसके अलावा श्रीनगर नगर निगम के पूर्व महापौर सलमान सागर (नेशनल कांफ्रेंस) और मुख्तार बंध (पीडीपी) को भी रिहा गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़