Maharashtra के परभणी जिले में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत

septic tank cleaning
प्रतिरूप फोटो
ANI

उनके साथ गए एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर है और उसे जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि घटना मुंबई से लगभग 500 किलोमीटर दूर स्थित सोनपेठ पुलिस थाना क्षेत्र के भौचा टांडा इलाके में बृहस्पतिवार शाम को हुई।

मुंबई। महाराष्ट्र के परभणी जिले में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि उनके साथ गए एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर है और उसे जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें: Action against terrorism: एसआईयू ने बनिहाल में कई जगहों पर छापेमारी की

उन्होंने बताया कि घटना मुंबई से लगभग 500 किलोमीटर दूर स्थित सोनपेठ पुलिस थाना क्षेत्र के भौचा टांडा इलाके में बृहस्पतिवार शाम को हुई। अधिकारी ने बताया कि सोनपेठ पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़