Action against terrorism: एसआईयू ने बनिहाल में कई जगहों पर छापेमारी की

Jammu and Kashmir Police
प्रतिरूप फोटो
ANI

एसआईयू और रामबन जिला पुलिस ने बनिहाल और रामसू के इलाकों में कई जगहों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि ये छापेमारी केंद्र शासित प्रदेश में हमेशा शांतिपूर्ण माहौल को भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए की गई।

बनिहाल/जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने शुक्रवार को रामबन जिले में आतंकी संगठनों और आतंकवादियों से संबद्ध परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एसआईयू और रामबन जिला पुलिस ने बनिहाल और रामसू के इलाकों में कई जगहों पर छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि ये छापेमारी केंद्र शासित प्रदेश में हमेशा शांतिपूर्ण माहौल को भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए की गई। श्रीनगर में जी-20 की बैठक के लिए पुलिस देश विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़