झारखंड के जमशेदपुर में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

arrest
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि इस हत्या की साजिश रची गयी थी। उन्होंने बताया कि मृतक अजय बासा की मां के बयान के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

झारखंड के जमशेदपुर में 19 वर्षीय युवक की हत्या में संलिप्तता के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में मृतक का दोस्त और पड़ोसी भी शामिल हैं, जिन्होंने सोमवार रात गोलमुरी पुलिस थाने के अंतर्गत गदाबासा इलाके में कथित तौर पर युवक पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि इस हत्या की साजिश रची गयी थी। उन्होंने बताया कि मृतक अजय बासा की मां के बयान के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़