कम्युनिस्टों को भूल जाओ, लोकतंत्र चाहने वालों को गले लगाओ: बिप्लब देब

Forget the Communists, embrace rulers with democracy: Bipel Deb
[email protected] । Jul 12 2018 9:13AM

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने आज राज्य के मूल निवासियों से अपील की कि माकपा की कम्युनिस्ट विरासत को भूल जाएं और लोकतंत्र पसंद करने वाले शासकों को गले लगाएं जिन्होंने सबके कल्याण के लिए काम किया है।

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने आज राज्य के मूल निवासियों से अपील की कि माकपा की कम्युनिस्ट विरासत को भूल जाएं और लोकतंत्र पसंद करने वाले शासकों को गले लगाएं जिन्होंने सबके कल्याण के लिए काम किया है। देब ने लोगों से पूछा, ‘‘प्रयास किया गया कि लोग हमारे राजाओं को भूल जाएं और स्टालिन तथा लेनिन को याद करें। कौन जानता है कि वे कौन हैं? क्या कोई मूल निवासी उनके बारे में जानता है? उनके बारे में जानकर क्या होगा?’’ 

वह भाजपा की तरफ से केंद्र सरकार को धन्यवाद देने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। अगरतला हवाईअड्डे का नाम त्रिपुरा राजशाही के अंतिम शासक बीर बिक्रम किशोर माणिक्य के नाम पर रखे जाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘माणिक्य शासक लोकतंत्र पसंद करने वाले राजा थे। त्रिपुरा में रूस के जार की तरह दमनकारी शासन नहीं था।’’ देब ने कहा कि सभी मूल निवासियों के घरों में महाराजा बीर बिक्रम की तस्वीर होनी चाहिए और उन्हें जानना चाहिए कि वह आधुनिक त्रिपुरा के वास्तुकार थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़