पंजाब के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सेना प्रमुख जनरल एसएफ रोड्रिग्स का 88 वर्ष की आयु में निधन

Former Army Chief Rodriguez

भारतीय थल सेना के पूर्व अध्यक्ष सुनीथ फ्रांसिस रॉड्रिग्स का शुक्रवार को निधन हो गया।वह 2004 से 2010 के बीच पंजाब के राज्यपाल थे। भारतीय थल सेना ने ट्विटर पर कहा, थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे और भारतीय सेना के सभी कर्मी जनरल रॉड्रिग्स के दुखद निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

नयी दिल्ली। भारतीय थल सेना के पूर्व अध्यक्ष सुनीथ फ्रांसिस रॉड्रिग्स का शुक्रवार को निधन हो गया। 1990 से 1993 के बीच भारतीय थल सेना का नेतृत्व करने वाले रॉड्रिग्स 88 वर्ष के थे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है। वह 2004 से 2010 के बीच पंजाब के राज्यपाल थे।

भारतीय थल सेना ने ट्विटर पर कहा, थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे और भारतीय सेना के सभी कर्मी जनरल रॉड्रिग्स के दुखद निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।’’ उसने कहा कि थल सेना में 40 से अधिक वर्षों की शानदार सेवा के अलावा, वह दो बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में शामिल रहे और 2004 से 2010 के बीच पंजाब के राज्यपाल रहे। थल सेना ने कहा, अवकाशग्रहण करने के बाद से, वह सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों में लगे हुए थे और उन्होंने रणनीतिक मुद्दों पर कई वार्ताएं भी कीं। उसने कहा कि राष्ट्र के साथ ही भारतीय सेना उनके अमूल्य योगदान और राष्ट्रसेवा के लिए हमेशा ऋणी रहेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़