बीजद नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य नरेंद्र स्वैन का निधन, नवीन पटनायक ने जताया शोक
बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वैन के निधन पर शोक प्रकट किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और ओडिशा से राज्यसभा के पूर्व सदस्य नरेंद्र स्वैन का सोमवार को कटक के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 81 साल के थे। बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वैन के निधन पर शोक प्रकट किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इसे भी पढ़ें: संविधान के मूल ढांचे का सिद्धांत दिलाने वाले केशवानंद भारती का निधन
उन्होंने स्वैन को समर्पित संगठनकर्ता बताया और कहा कि पूर्व सांसद को समाज के प्रति उनकी सेवा के लिए याद किया जाएगा। स्वैन 2015 में राज्यसभा के निर्वाचित हुए थे। बीजद ने यहां पार्टी प्रदेश कार्यालय में एक शोकसभा आयोजित की।
ପୂର୍ବତନ ରାଜ୍ୟସଭା ସାଂସଦ ନରେନ୍ଦ୍ର ସ୍ୱାଇଁଙ୍କ ଦେହାନ୍ତ ବିଷୟରେ ଜାଣି ମୁଁ ଦୁଃଖିତ। ଜଣେ ଦକ୍ଷ ସଂଗଠକ ସହ ଲୋକଙ୍କ କଲ୍ୟାଣ ପାଇଁ ସେ କରିଯାଇଥିବା କାର୍ଯ୍ୟ ତାଙ୍କୁ ସର୍ବଦା ସ୍ମରଣୀୟ କରି ରଖିବ। ଶୋକସନ୍ତପ୍ତ ପରିବାରବର୍ଗଙ୍କୁ ମୋର ସମବେଦନା ଜଣାଇବା ସହ ତାଙ୍କ ଅମର ଆତ୍ମାର ସଦଗତି କାମନା କରୁଛି।
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) September 7, 2020
अन्य न्यूज़