मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी का लंबी बीमारी के बाद निधन

पूर्व मंत्री और चार बार विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत तिवारी का निधन हो गया। राजनीतिक जीवन में चार बार त्योंथर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। वह उमा भारती के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में पशुपालन मंत्री रहे।
रीवा। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी का गुरुवार शाम लंबी बीमारी के बाद रीवा जिले के चाकघाट स्थित अपने निजी आवास में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,391 नए मामले, 33 लोगों की मौत
तिवारी अपने राजनीतिक जीवन में चार बार त्योंथर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। वह उमा भारती के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में पशुपालन मंत्री रहे।
अन्य न्यूज़














