पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

former-chief-minister-virbhadra-singh-health-deteriorated-hospitalized
[email protected] । Aug 8 2019 6:51PM

वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि पूर्व सीएम को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सेहत ठीक है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (85) को बुधवार को बेचैनी की शिकायत के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया।  वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने कहा कि वीरभद्र सिंह को नियमित जांच के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था। 

उन्होंने कहा कि सिंह की सभी परीक्षण रिपोर्टें सामान्य हैं और शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया।  वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि पूर्व सीएम को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सेहत ठीक है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़