मनोहर लाल खट्टर से मिले कैप्टन अमरिंदर, बोले- थोड़ा इंतजार करिए, हम सरकार बनाएंगे

Manohar Lal Khattar

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री खट्टर के साथ मुलाकात की। जिसे शिष्टाचार मुलाकात कहा गया। आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहते हैं और उन्होंने इस दिशा की तरफ अपना पहला कदम भी बढ़ा दिया है।

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह ने मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सदस्‍यता अभियान काफी अच्‍छा चल रहा है। थोड़ा इंतजार करिए। हम (अपने सहयोगियों के साथ) सरकार बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने चन्नी के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठने की दी घमकी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री खट्टर के साथ मुलाकात को शिष्‍टाचार मुलाकात का नाम दिया है। दरअसल, गांधी परिवार के वफादारों में से एक अमरिंदर सिंह ने अपमानित होकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और बाद में कांग्रेस भी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने खुद की पार्टी का ऐलान किया। जिसे 'पंजाब लोक कांग्रेस' के नाम से जाना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: अमरिंदर ने हरीश चौधरी पर साधा निशाना, कहा- पंजाब के मुख्यमंत्री बने रबड़ स्टांप

कांग्रेस से अलग होने के बाद अमरिंदर सिंह लगातार गठबंधन कर चुनाव में उतरने की बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं कृषि कानूनों की वापसी के बाद अमरिंदर सिंह भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर भी उत्सुकता दिखाई है। अमरिंदर सिंह की मनोहरलाल खट्टर के साथ मुलाकात गठबंधन की दिशा पर उठाया गया पहला कदम है। हालांकि दिल्ली दौरे के समय उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से बंद कमरे में मुलाकात की थी। जिसके कई राजनीतिक मायने निकाले गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़