पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने एनसीएससी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला

Vijay Sampla

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने बुधवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। सांपला पंजाब में भाजपा का प्रमुख दलित चेहरा हैं।

नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने बुधवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। सांपला पंजाब में भाजपा का प्रमुख दलित चेहरा हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे लिए यह गर्व की बात है कि केंद्र सरकार ने मुझे इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।’’

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान का बयान, फिर से मध्य प्रदेश में नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन

सांपला ने कहा कि दलित समुदाय से संबंधित मुद्दों का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। वर्ष 1998 में भाजपा में शामिल हुए सांपला पंजाब के होशियारपुर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद 2014 से 2019 तक केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रहे थे। वह भाजपा की पंजाब इकाई में इसके अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़