Mandi स्थित Hanogi Tunnel में ट्रकों की टक्कर से 4 लोगों की मौत, 6 घायल

Four Killed
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बृहस्पतिवार को हणोगी सुरंग के भीतर दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल छह अन्य लोगों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज और कुल्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बृहस्पतिवार को हणोगी सुरंग के भीतर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में से एक ट्रक मंडी से कुल्लू की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा विपरीत दिशा से आ रहा था। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के निवासी शकील (20), विशाल (21) और रवि कुमार (22) के रूप में हुई है जबकि चौथे मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले मेघनाथ शर्मा (39) के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि घायलों में दीपक, ऐजात, दीपक, शहजाद, भागीरथ और मुकेश कुमार शामिल हैं। घायलों को नेरचौक कस्बा स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा कुल्लू अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद सुरंग के भीतर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित रही।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य हादसे में, जब्लू से घुमारवीं जा रही एक सरकारी बस की भगेड-पनाओल मार्ग पर एक निजी बस से टक्कर हो गई। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 40 यात्रियों को ले जा रही यह सरकारी बस सड़क किनारे बने सुरक्षा दीवार से टकराकर रुक गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बस में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई हैं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़