झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नये मामले, कुल बढ़ कर 45 हुई

jharkhand

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि आज रांची के हिंदपीढ़ी, और बोकारो, हजारीबाग और देवघर से संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया।

रांची। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नये मामले सोमवार को सामने आने के साथ राज्य में कुल मामले बढ़ कर 45 हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि आज रांची के हिंदपीढ़ी, और बोकारो, हजारीबाग और देवघर से संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया। इस तरह कुल संख्या 45 हो गयी है। इसके अलावा अब तक दो लोगों की मौत हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़