एकतरफा प्यार का ऐसा अंजाम! रिप्लाई में लडकी ने I Hate you लिखा तो आरोपी ने पूरे घरवालों की कर दी हत्या

PRYAGRAJ
निधि अविनाश । Nov 29 2021 2:37PM

हत्या के दिन लड़की का लास्ट रिप्लाई I HATE YOU था और उसके बाद कोई मैसेज नहीं आया था। गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी पुलिस के साथ सही से सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस आरोपी का डीएनए टेस्ट कराएगी। पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने हत्या करने से पहल ेलड़की बलात्कार भी किया है।

यूपी के प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी पवन ने खुलासा करते हुए बताया कि, वह एक लड़की को पंसद करता था और उसे लगातार मैसेज भजकर परेशान करता था। लड़की ने उसे ऐसा करने से मना किया लेकिन एकतरफा प्यार में लड़के के सिर पर इश्क सवार था कि उसको ना सुनना पसंद ही नहीं आया और गुस्से में आकर लड़की समेत उसके परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो पुलिसकर्मी को भी सस्पेंड कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: सीहोर में साहूकारों द्वारा परेशान किए जाने के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या

पुलिस कॉल डिटेल, डीएनए प्रोफाइल के आधार पर जांच कर रही है। इस दौरान पुलिस को पता चला की लड़की के भाई से आरोपी का विवाद चल रहा था। एडीजी प्रेम प्रकाश ने ट्वीट कर मामले को लेकर जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी पवन ने लड़की के फोन पर मैसेज भेजा था जिसपर लड़का लास्ट रिप्लाई आई हेट यू आया था। पुलिस ने बताया कि, लड़की एक हौनहार छात्रा थी और वह छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट थी। लड़की कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। एडीजी प्रेम प्रकाश के मुताबिक, लड़के ने केवल एकतरफा प्यार के चक्कर में लड़ीक और उसके परिवार की हत्या की है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हुई एक और शर्मसार घटना, महिला से बलात्कार के बाद की हत्या

बताया जा रहा है कि, आरोपी पवन जब सामूहिक हत्या करने गया होगा तो उसकी झड़प भी हुई होगी क्योंकि उसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले है। इसके अलावा लड़के के कपड़ो पर खून भी लगा हुआ था। हत्या के दिन लड़की का लास्ट रिप्लाई I HATE YOU था और उसके बाद कोई मैसेज नहीं आया था। गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी पुलिस के साथ सही से सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस आरोपी का डीएनए टेस्ट कराएगी। पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने हत्या करने से पहल ेलड़की बलात्कार भी किया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़