नोएडा: गर्म दूध गिरने से झुलसा 4 वर्षीय बच्चा, अस्पताल में हुई मौत

Four year old child dies after being burnt by hot milk

गर्म दूध से जलकर चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है।थाना एक्सप्रेस-वे के थानाध्यक्ष यतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 135 स्थित नगली बाजितपुर गांव में रहने वाले विजय का चार वर्षीय बेटा आयुष 13 सितंबर को अपने घर पर खेल रहा था, तभी उसके ऊपर गरम दूध गिर गया था।

नोएडा। नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के गांव नगली बाजितपुर में गरम दूध गिरने से झुलसे चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्चे पर 13 सितंबर को गर्म दूध गिर गया था और उसका नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: चार साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार, लोगों ने आरोपी की पकड़कर जमकर पिटाई की

थाना एक्सप्रेस-वे के थानाध्यक्ष यतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 135 स्थित नगली बाजितपुर गांव में रहने वाले विजय का चार वर्षीय बेटा आयुष 13 सितंबर को अपने घर पर खेल रहा था, तभी उसके ऊपर गरम दूध गिर गया था। अत्यंत नाजुक हालत में उसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान आज सुबह आयुष की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़