गांधी परिवार का Amethi और Rae Bareli से रिश्ता सैकड़ों बरस पुराना - यूथ कांग्रेस अध्यक्ष

Gandhi family
prabhasakshi
Prabhasakshi News Desk । Jun 5 2024 7:47PM

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने रायबरेली और अमेठी के चुनाव परिणाम पर कहा कि गांधी परिवार का अमेठी और रायबरेली से सैकड़ों बरस पुराना रिश्ता है। क्षेत्र में करवाये गए विकास कार्यों की बदौलत भी गांधी परिवार का जनता के साथ रिश्ता और भी अधिक गहरा हो गया है।

रायबरेली और अमेठी के चुनाव परिणाम पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि गांधी परिवार का अमेठी और रायबरेली से सैकड़ों बरस पुराना रिश्ता है। क्षेत्र में करवाये गए विकास कार्यों की बदौलत भी गांधी परिवार का जनता के साथ रिश्ता और भी अधिक गहरा हो गया है। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस को हराना मुश्किल है।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि अमेठी में सबसे ज्यादा मेहनत प्रियंका गांधी ने की है। कार्यकर्ताओं ने सिर्फ साथ देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। अमेठी में प्रचंड जीत को लेकर श्रीनिवास ने कहा कि कांग्रेस के एक सामान्य कार्यकर्ता ने स्मृति ईरानी को मात देकर पूरी पार्टी को करारा जबाव दे दिया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि संविधान के खिलाफ जाकर काम वाले लोगों को देश की जनता ने सबक सिखा दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़