Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई

Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

तिहाड़ जेल की उच्च सुरक्षा जेल संख्या-दो में बंद दो गैंगस्टरों ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में सुरक्षाकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही एक कैदी ने दीवारों और कूलर पर सिर पटककर खुद को चोट पहुंचाने का प्रयास भी किया। जेल प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है।

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी स्थित तिहाड़ की केंद्रीय जेल संख्या-दो के उच्च सुरक्षा वार्ड में बंद गैंगस्टर नवीन बाली और संदीप उर्फ ढिल्लू ने जेल अधिकारियों के साथ कथित तौर पर हाथापाई की एवं उन्हें धमकी दी। उन्होंने दीवारों तथा अन्य वस्तुओं से बार-बार अपना सिर पटककर खुद को घायल करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना सितंबर के आखिरी हफ्ते में हुई। जेल अधिकारियों के अनुसार, दोनों कैदियों ने उच्च सुरक्षा वार्ड के कथित तौर पर अंदर हंगामा किया, जेल कर्मचारियों को डराया-धमकाया और वार्ड अधिकारियों तथा जेल अधीक्षकों को जान से मारने की धमकी दी। एक सूत्र ने बताया, दोनों गैंगस्टरों, नवीन बाली और संदीप ढिल्लू ने जेल अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और उनसे कहा कि वे उन्हें जान से मार देंगे।

सूत्र ने कहा कि दोनों ने कर्मचारियों को डराकर और उच्च सुरक्षा वार्ड के भीतर अधिकारियों के काम में बाधा डालकर दहशत जैसा माहौल पैदा कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, संदीप उर्फ ढिल्लू ई-मुलाकात के जरिए अपने परिवार के सदस्यों से बात कर रहा था, तभी वह कथित तौर पर आक्रामक हो गया और जेल कर्मचारियों को गालियां देने लगा। एक अधिकारी ने बताया, उसने जेल कर्मचारियों को गालियां देना शुरू कर दिया और उन पर हमला करने की कोशिश की।

इसके बाद, कैदी ने दरवाजों, दीवारों और एक कूलर पर अपना सिर मारना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जेल कर्मचारियों को संदेह हुआ कि ढिल्लू नशीले पदार्थों के प्रभाव में हो सकता है, जिसके बाद उसके मूत्र की जांच की गई। अधिकारी ने कहा, कैदी ने दरवाजों, दीवारों और कूलर पर अपना सिर मारना शुरू कर दिया।

कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवार से बातचीत पूरी कराने के लिए उसे रोका। परिवार से बातचीत पूरी होने के बाद, उसे अपने ब्लॉक में लौटने का निर्देश दिया गया। जेल अधिकारी दोनों कैदियों के आचरण और कथित धमकियों व खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश से जुड़ी परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है और इस घटना को सुरक्षा से जुड़े मामले के रूप में देख रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़