भारतीय सिनेमा के एक युग का अवसान: गहलोत ने ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के निधन पर कहा

Gehlot condoles demise of Dilip Kumar

मुख्यमंत्री गहलोत ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिजनों, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताई। गहलोत ने कहा, ‘‘दिलीप कुमार का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अवसान है और उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जाने-माने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताते हुए बुधवार को कहा कि फिल्म जगत में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘महान अभिनेता दिलीप कुमार के निधन का समाचार दुःखद है।

इसे भी पढ़ें: असम में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, मेघालय और बंगाल तक महसूस किए गए झटके

उन्होंने फ़िल्म जगत पर अमिट पहचान छोड़ी है और हिंदी फिल्म जगत में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। ’ मुख्यमंत्री गहलोत ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिजनों, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताई। गहलोत ने कहा, ‘‘दिलीप कुमार का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अवसान है और उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़