गाजियाबाद में पार्टी में जमकर गोलीबारी, एक ‘अकाउंटेंट’ की मौत

गाजियाबाद में एक पार्टी में कथित तौर पर हर्ष गोलीबारी के दौरान गोली लगने से 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई।
गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक पार्टी में कथित तौर पर हर्ष गोलीबारी के दौरान गोली लगने से 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सूरज राय दिल्ली की एक कम्पनी में ‘अकाउंटेंट’ के तौर पर काम करता था और उसके पेट में गोली लगी थी। घटना साहिबाबाद पुलिस थानाक्षेत्र की लाजपत नगर कॉलोनी की है।
इसे भी पढ़ें: अध्ययन में गंगा नदी के पानी में कोरोना वायरस का कोई अंश नहीं मिला
गोली लाइसेंसी पिस्तौल से चलाई गई। नगर पुलिस अधीक्षक (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि हिमांशु शर्मा उर्फ चड्ढा, अभिषेक त्यागी, हरिओम त्यागी और विक्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुधवार को हिमांशु की शादी है। पुलिस ने हिमांशु, हरिओम और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।
अन्य न्यूज़














