Good Friday 2022: ईसा मसीह को याद कर PM मोदी ने दिया ये संदेश

प्रधानमंत्री ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को याद किया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के साहस और बलिदान को याद करते हैं। सेवा और भाईचारे के उनके आदर्श कई लोगों का मार्गदर्शन करते हैं।’’
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसा मसीह को याद किया। उन्होंने कहा कि सेवा और भाईचारे के ईसा मसीह के आदर्श लोगों का मार्गदर्शन करते हैं।
We remember the courage and sacrifices of Jesus Christ today on Good Friday. His ideals of service and brotherhood are the guiding light for several people.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 15, 2022
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के साहस और बलिदान को याद करते हैं। सेवा और भाईचारे के उनके आदर्श कई लोगों का मार्गदर्शन करते हैं।’’ गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए पवित्र दिन है।माना जाता है इसी दिन ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाया गया था। इस दिन को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और इस्टर फ्राइडे भी कहा जाता है।
अन्य न्यूज़














