पर्वतारोही नीतीश ने झंडा फहरा कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

MOUNT
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Nov 30 2021 10:48AM

गोरखपुर के लाल नीतीश ने फहराया 14 हजार फीट पर तिरंगा,दिया मतदान जागरूकता,बाल यौन शोषण व स्वच्छ गोरखपुर का संदेश।

गोरखपुर। गोरखपुर के बेटे अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित माउंट पितालसु 14000 फुट की ऊंचाई को 27 नवंबर 2021 को फतह कर के भारत का गौरवशाली तिरंगा फहराया। नीतीश सिंह ने अपनी चढ़ाई 24 नवंबर को शुरू किया था। इस चढ़ाई को नीतीश ने अकेले ही पूरा किया है। इस अभियान को दिल्ली की संस्था सहयोग केयर फ़ॉर यू के साथ मिलकर पर्वतारोही नीतीश ने पूरा किया। नीतीश ने माउंट पितालसु से बाल यौन शोषण,मतदाता जागरूकता व स्वच्छ गोरखपुर का संदेश दिया है।

 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी पार्टियां प्रजातंत्र में नहीं, परिवार तंत्र में विश्वास करती हैं : जेपी नड्डा

 

पर्वतारोही नीतीश सिंह का मानना है कि बाल यौन शोषण एक बहुत बड़ी समस्या है जो बच्चों की शारीरिक सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य कल्याण और व्यवहार संबंधित पहलुओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं, बाल यौन शोषण पर और कड़े कानून बनने चाहिए जिससे बाल यौन शोषण पर रोक लग सके। पर्वतारोही नीतीश सिंह ने 14 हजार फीट की चढ़ाई कर वहां से एक वीडियो रिलीज किया और लोगों को अधिक से अधिक मतदाता बनने का आग्रह किया। देश की युवाओं में वह क्षमता है ताकत है जो देश का विकास करवाने के लिए योग्य सरकार का अपने मत का प्रयोग करके चयन कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय सहित नेपाल में सम्मानित हुआ धराधाम प्रतिनिधि मंडल

 

एक वोट  किसी की सरकार गिराने और बनाने के लिए दम रखती हैं इसलिए मैं गोरखपुर सहित प्रदेश के सभी युवाओं से निवेदन करता हूँ, की वह अपने मत का प्रयोग जरूर करें। 01 जनवरी 2022 को जिस भी नागरिक की उम्र 18 वर्ष या उससे ऊपर है वो 30 नवम्बर से पहले अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर फॉर्म 06 भरें और मतदाता बनें। हाल ही में पर्वतारोही नीतीश सिंह को गोरखपुर के उप निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु गोरखपुर का यूथ इलेक्टर आइकन आफ गोरखपुर भी बनाया गया है। इसके साथ ही पर्वतारोही नीतीश सिंह ने "स्वच्छ गोरखपुर-स्वस्थ गोरखपुर" का संदेश दिया।।नीतीश ने सिंगल यूज प्लास्टिक का संदेश देते हुए अपील की  सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग से मनुष्य के साथ-साथ जानवर व समुद्री जीवों के लिए भी बहुत हानिकारक है। जो सिंगल यूज़ प्लास्टिक हैं वह विषाक्त पदार्थों को छोड़ता है।  गोरखपुर के राजेन्द्र नगर के रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने  इस वर्ष दो अंतरराष्ट्रीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह किया है। जिसमे पहला अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो और दूसरा यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस है ।

All the updates here:

अन्य न्यूज़