पंजाब में सरकारी स्कूलों की बहुत बुरी हालत है: अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, Delhi Politics, Punjab Politics, Delhi Top, News in Hindi, Hindi News, Punjab Election 2022, Punjab Assembly Election 2022, पंजाब विधानसभा चुनाव, पंजाब चुनाव, पंजाब चुनाव 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, पंजाब में सरकारी विद्यालय बहुत बुरी स्थिति में हैं।केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ पंजाब में शिक्षा की दशा बहुत खराब है। सरकारी विद्यालय बहुत बुरी स्थिति में हैं। सरकारी विद्यालयों में बिल्कुल पढ़ाई नहीं होती है।

चंडीगढ़। स्कूली शिक्षा को लेकर अंतर-राज्यीय वाकयुद्ध को बढ़ाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पंजाब में सरकारी विद्यालय बहुत बुरी स्थिति में हैं और उन्होंने इन शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति सुधारने के लिए उनकी पार्टी को राज्य की सत्ता में लाने के लिए जनसमर्थन मांगा। केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ पंजाब में शिक्षा की दशा बहुत खराब है। सरकारी विद्यालय बहुत बुरी स्थिति में हैं। सरकारी विद्यालयों में बिल्कुल पढ़ाई नहीं होती है। पंजाब के अध्यापक बहुत अच्छे हैंलेकिन वे उदास हैं।

इसे भी पढ़ें: गुजरात: भाजपा विधायक आशा पटेल का डेंगू से निधन, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने जताया शोक

पंजाब के सरकारी विद्यालयों में गरीबों, दलितों एवं अनुसूचित जातिसमुदाय के 24 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। सोचिए, इन बच्चों का भविष्य क्या है। ’’ पंजाब में अगले साल के प्रारंभ में विधानसभा चुनाव हैं और आम आदमी पार्टी सत्तारूढ़ कांग्रेस से सत्ता हथियाने के लिए जी-तोड़ कोशिश में जुटी है। उल्लेखनीय है कि हाल के सप्ताहों में सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं आप नेताओं ने क्रमश: पंजाब एवं दिल्ली में अपने विद्यालयों में शिक्षा की स्थिति पर एक दूसरे पर निशाना साधा है। इस माह के प्रारंभ में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिल्ली के अपने समकक्ष केजरीवाल को ‘सत्तालोलुप बाहरी’ करार देते हुए कहा था कि वह राज्य पर शासन करना चाहते हैं एवं इस खातिर वह पंजाबियों को गुमराह कर रहे हैं। केजरीवाल ने अपना वीडियो संदेश पंजाबी में जारी किया। उन्होंने कहा, ‘‘ पहले दिल्ली में सरकारी विद्यालयों की दशा दयनीय थी लेकिन हमने उसकी स्थिति सुधारी। अब उन विद्यालयों की स्थिति इतनी सुधर गयी है कि इस साल निजी विद्यालयों से 2.5 लाख विद्यार्थियों ने सरकारी विद्यालयों मेंप्रवेश लिया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या पंजाब के सरकारी विद्यालय दिल्ली की भांति अच्छे नहीं होने चाहिए? लेकिन चन्नी साहब कहते हैं कि पंजाब के विद्यालय राष्ट्रीय स्तर की तुलना में बहुत अच्छे हैं और उनमें सुधार की जरूरत नहीं है।’’’ केजरीवाल ने लोगों से पूछा कि क्या वे सोचते हैं कि पंजाब के विद्यालय पूरे देश में सबसे अच्छे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़