UP में PM मोदी के नेतृत्व में बनी थी सरकार, 1.61 लाख नौजवानों को मिला रोजगार: योगी आदित्यनाथ

yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने फरवरी 2018 में पहले इन्वेस्टर सम्मिट का उद्घाटन किया था और उसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश हुआ।

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौज़ूद रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरी दुनिया जब कोरोना महामारी से त्रस्त है तब देश के भीतर जीवन और जीविका दोनों को भी बचाने का एक अद्भुत प्रबंधन और मार्गदर्शन हुआ। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि देश में 75 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: जानिए कौन हैं राजा राजा महेंद्र प्रताप सिंह और क्या है उनका काबुल कनेक्शन, PM मोदी जिनके नाम पर यूनिवर्सिटी का करेंगे शिलान्यास

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में जितना बेहतरीन प्रबंधन भारत ने किया है वो विश्व के सामने एक मिसाल बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने फरवरी 2018 में पहले इन्वेस्टर सम्मिट का उद्घाटन किया था और उसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश हुआ और यहां के 1.61 लाख नौजवानों को रोजगार और नौकरी की सुविधा मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश को एक डिफेंस कॉरिडोर का भी तोहफा दिया था।

यहां सुने पूरा संबोधन:

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़