जिस जंगल राज का विकल्प बनकर आए उसी के साथ बना ली सरकार, नीतीश के फैसले पर चिराग का निशाना

chirag
ANI
अभिनय आकाश । Aug 9 2022 4:13PM

चिराग पासवान ने कहा कि कैसे कोई ऐसे मुख्यमंत्री पर विश्वास रखेगा जो खुद अपने शब्दों पर नहीं टिकते। इसलिए मैं चाहता हूं कि बिहार को चुनाव में जाना चाहिए। बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। ये जोड़ तोड़ की सरकार बनाना सही नहीं है, आपकी कोई नीति, विचारधारा, सिद्धांत है कि नहीं?

बिहार में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया। नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद कहा कि सभी सांसद और विधायक आम सहमति पर हैं कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए। नीतीश के फैसले को लेकर चिराग पासवान ने निशाना साधा है। लोजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कहा कि आज के बाद मुख्यमंत्री जी की विश्वसनीयता शून्य है। जिस जंगल राज का विकल्प बनकर आए थे उसी के साथ सरकार बना ली। लोकतंत्र के मंदिर में खड़े होकर शपथ लिया कि मिट्टी में मिल जाऊंगा पर भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा उसी भाजपा के साथ 2017 में ये चले गए। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, नई सरकार बनाने का दावा भी किया पेश, बोले- हमने NDA छोड़ दिया

चिराग पासवान ने कहा कि कैसे कोई ऐसे मुख्यमंत्री पर विश्वास रखेगा जो खुद अपने शब्दों पर नहीं टिकते। इसलिए मैं चाहता हूं कि बिहार को चुनाव में जाना चाहिए। बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। ये जोड़ तोड़ की सरकार बनाना सही नहीं है, आपकी कोई नीति, विचारधारा, सिद्धांत है कि नहीं?

इसे भी पढ़ें: एनडीए के ही साथ रहेंगे पशुपति पारस, बोले- 2024 में फिर से बनेगी मोदी की सरकार

उल्लेखनीय है कि चिराग ने वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू द्वारा लड़ी गई सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। माना जाता है कि पांच साल पहले की 70 सीटों की तुलना में जदयू के 43 पर सिमटने के कारणों में यह भी प्रमुख था। इसी का संदर्भ देते हुए जदयू के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने इसे ‘चिराग मॉडल’ करार दिया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़