एनडीए के ही साथ रहेंगे पशुपति पारस, बोले- 2024 में फिर से बनेगी मोदी की सरकार

pashupati paras
ANI
अंकित सिंह । Aug 9 2022 3:53PM

पशुपति पारस ने कहा कि जो भी हुआ अच्छा नहीं हुआ। पहले भी ऐसा हो चुका है। RJD और JDU की सरकार पहले भी बनी थी लेकिन चल नहीं पाई। फिर ये लोग मिलकर सरकार बना रहे हैं। ये बिहार के विकास के लिए शुभ संकेत नहीं है। हमारी पार्टी(LJP) NDA के साथ थी और आगे भी रहेगी।

बिहार में राजनीतिक उठापटक का दौर जारी है। नीतीश कुमार और भाजपा के बीच गठबंधन टूट चुका है। नीतीश कुमार कांग्रेस और राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश में हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब की परिस्थिति में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी किसके साथ खड़ी होगी? आपको बता दें कि यह पार्टी चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस की है जो कि केंद्र में मंत्री हैं। इसको लेकर पशुपति पारस ने साफ तौर पर कहा है कि हम एनडीए के साथ हैं और आगे भी बने रहेंगे। पशुपति पारस ने यह भी दावा किया है कि 2024 में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी। 

इसे भी पढ़ें: इफ्तारी में बनी योजना और आशूरा में बदलने लगे समीकरण, बिहार में लंबे समय से लिखी जा रही थी स्क्रिप्ट !

पशुपति पारस ने कहा कि जो भी हुआ अच्छा नहीं हुआ। पहले भी ऐसा हो चुका है। RJD और JDU की सरकार पहले भी बनी थी लेकिन चल नहीं पाई। फिर ये लोग मिलकर सरकार बना रहे हैं। ये बिहार के विकास के लिए शुभ संकेत नहीं है। हमारी पार्टी(LJP) NDA के साथ थी और आगे भी रहेगी। आपको बता दें कि रामविलास पासवान के निधन के बाद से एलजीपी दो धरों में बंट गया था। एक ओर चिराग पासवान थे तो वहीं दूसरी ओर पशुपति पारस थे। लोजपा में टूट की बड़ी वजह नीतीश कुमार को ही माना जा रहा था। कई बार तो खबर है ऐसी भी खबर थी कि नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की इसमें भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही थी। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में लिखा जा रहा नया अध्याय, महागठबंधन नेताओं के साथ बैठक करेंगे नीतीश कुमार, CM आवास से राजभवन तक होगा पैदल मार्च !

लोकसभा सांसद और आरएलजेपी नेता प्रिंस राज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) NDA के साथ है। हम अन्य दलों के फैसलों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन हम एनडीए के साथ हैं। हमें ऐसा नहीं लगा (भाजपा सम्मान नहीं दे रही है)। वे (जदयू) केवल उनके बारे में बता सकते हैं। पार्टी की बैठक में नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा था कि बिहार में भाजपा हमारी पार्टी को कमजोर कर रही थी। उन्होंने पार्टी के विधायकों और सांसदों से यह भी कहा है कि भाजपा की ओर से लगातार हमें अपमानित किया गया है। इस बैठक में पैसों के लेनदेन का मुद्दा भी उठा है। हालांकि, भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने साफ तौर पर कहा है कि हम किसी को कमजोर नहीं करते। हम सिर्फ अपनी पार्टी को मजबूत करते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़