Greater Noida Authority दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन थमा, वार्ता का मिला भरोसा

Greater Noida Authority दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन थमा, वार्ता का मिला भरोसा
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

किसान संघर्ष मोर्चा ने ग्रेटर नोएडा में जारी अपना एक सप्ताह पुराना धरना मुख्य सचिव स्तर की वार्ता के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया। किसान 10 प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग कर रहे हैं और समाधान न होने पर छह अक्टूबर से दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर एक सप्ताह से चल रहा किसान संघर्ष मोर्चा का धरना बृहस्पतिवार को इस आश्वासन के बाद समाप्त हो गया कि पांच अक्टूबर तक लखनऊ में मुख्य सचिव स्तर की वार्ता होगी। किसान 10 प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग पर अड़े हैं और उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर छह अक्टूबर से फिर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। किसान संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों और नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), जिलाधिकारी एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त के बीच करीब तीन घंटे वार्ता हुई।

किसान नेता डॉ. रुपेश वर्मा ने बताया कि 21 सितंबर तक प्राधिकरण और किसान नेता 10 प्रतिशत आबादी भूखंड समेत अन्य मुद्दों पर आवश्यक तैयारी पूरी करेंगे। इसके बाद पांच अक्टूबर तक लखनऊ में मुख्य सचिव और औद्योगिक विकास आयुक्त स्तर पर वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि वार्ता सकारात्मक रहने पर मुख्यमंत्री स्तर पर अंतिम वार्ता कराने का प्रस्ताव है।

किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर छह अक्टूबर से फिर आंदोलन किया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़