गुजरात में कोरोना का कहर, कोरोना वायरस संक्रमण के 111 नए मामले दर्ज; 2 की मौत

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 111 नए मामले सामने आए।राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 668 है। दिनभर में 78 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 8,18,129 हो गई।
अहमदाबाद।गुजरात में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 111 नए मामले सामने आए और दो रोगियों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: इस राज्या में ओमीक्रोन का कोई मामला नहीं, स्वरूप से निपटने के लिये तैयार
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 8,28,905 हो गई है जबकि मृतकों की कुल तादाद 10,108 तक पहुंच गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 668 है। दिनभर में 78 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 8,18,129 हो गई।
अन्य न्यूज़















