गुजरात ने मनाया स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाटन में विज्ञान केन्द्र का उद्घाटन किया

 Bhupendra Patel
ANI

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्य के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी और इसके विकास के लिए राज्य के मेहनती नागरिकों की प्रशंसा की। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, गुजरात के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाटन में एक क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया।

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्य के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी और इसके विकास के लिए राज्य के मेहनती नागरिकों की प्रशंसा की। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “गुजरात के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाटन में एक क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया।” पाटन अहमदाबाद से लगभग 130 किलोमीटर दूर है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह गुजरात में स्थापित चार क्षेत्रीय विज्ञान केंद्रों में से एक है और इससे लोगों, खासकर बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का बयान, बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा मातृभाषा में होनी चाहिए

पटेल ने ट्विटर पर लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि गुजरात के मेहनती लोगों ने राज्य और देश को दुनिया में पहचान दिलाई है। गुजरात के रहने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्य के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी। शाह ने ट्वीट किया, “ गांधी जी (महात्मा गांधी) और सरदार पटेल (वल्लभभाई पटेल) के विचारों को आत्मसात करने वाले गुजरात के मेहनती लोगों ने भारत के विकास को नई दिशा और गति दी है।

इसे भी पढ़ें: जीएसटी संग्रह अप्रैल में 1.68 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

(प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार गुजरात के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।” प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह ट्विटर पर कहा, ‘‘गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं। महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अन्य महान लोगों की प्रेरणा से गुजरात के लोगों की उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए सराहना की जाती है। आने वाले वर्षों में गुजरात की प्रगति जारी रहने की कामना करता हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़