Gurugram Horror । 3 दिन तक बेटी को किया टार्चर, Private Part भी जलाया, मां ने बताई लिव-इन पार्टनर की दरिंदगी

गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर द्वारा 19 वर्षीय छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी शिवम पर पीड़िता को बंधक बनाकर रेप करने, सैनिटाइजर से प्राइवेट पार्ट्स जलाने और हत्या की कोशिश का आरोप है। परिवार ने पुलिस पर हल्की धाराएं लगाने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गुरुग्राम के सेक्टर 69 से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर शिवम ने ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। पीड़िता के माता-पिता और वकील के बयानों से पता चला है कि यह सिर्फ मारपीट का मामला नहीं, बल्कि बेहद क्रूरता और यौन उत्पीड़न का मामला है।
पीड़िता की वकील ने कहा, प्राइवेट पार्ट्स जला दिया
पीड़िता की वकील रीना राय ने बताया कि आरोपी शिवम ने लड़की को तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा और उसे बुरी तरह टॉर्चर किया। वकील के मुताबिक, आरोपी ने हैंड सैनिटाइजर की मदद से लड़की के प्राइवेट पार्ट्स को जला दिया और उसके साथ बेहद गंदी हरकतें कीं। मारपीट के कारण लड़की का चेहरा बुरी तरह सूज गया है और उसके बाल भी काट दिए गए हैं। पीड़िता के पिता ने इसे 'निर्भया केस' जैसा बताते हुए कहा कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामूली धाराओं में ही केस दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें: Gurugram Horror । शादी के जिक्र पर भड़का आशिक, सैनिटाइजर डालकर Live-in Partner के प्राइवेट पार्ट में लगाई आग
पीड़िता की मां का छलका दर्द
पीड़िता की मां ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि 16 फरवरी की रात को उनकी बेटी ने फोन कर जान बचाने की भीख मांगी थी। बेटी ने रोते हुए बताया था कि शिवम उसे पिछले तीन दिनों से मार रहा है और जला रहा है। मां का आरोप है कि आरोपी ने लड़की पर पेशाब किया, उसके शरीर को चाकू से कई जगह से काटा और हर दिन उसके प्राइवेट पार्ट्स को जलाया। मां ने यह भी बताया कि उनकी बेटी गुरुग्राम में बायो-टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने आई थी और ऑनलाइन ऐप के जरिए उसकी दोस्ती शिवम से हुई थी।
इसे भी पढ़ें: BJP में शामिल हुए Bhupen Borah, कांग्रेस छोड़ते हुए बताई 'अंदर की कहानी'
परिवार की मांग, आरोपी को कड़ी सजा मिले
फिलहाल लड़की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। परिवार का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर न सिर्फ उसका रेप किया बल्कि उसे जान से मारने की पूरी कोशिश की। परिवार अब पुलिस से मांग कर रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें रेप और हत्या की कोशिश जैसी कड़ी धाराएं जोड़ी जाएं और आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले।
#WATCH | Delhi: On the Tripura girl assaulted in Gurugram, mother of the victim, says, "On 16th February at 10 PM, my daughter called me and said- "I don't have time, I will be killed... A man named Shivam has been assaulting me for the last 3 days. He hit me and also burnt me,… https://t.co/3jLxPqkhXZ pic.twitter.com/cytvR0wHDR
— ANI (@ANI) February 22, 2026
अन्य न्यूज़















