हनुवंतिया जल महोत्सव का होगा आगाज, CM शिवराज करेंगे शुभारंभ

Hanumantiya water fest
सुयश भट्ट । Nov 20 2021 2:19PM

जल महोत्सव को वर्ष-2017 में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा सबसे अनोखे और अद्वितीय नवीन पर्यटन उत्पाद वर्ष-2015-16 के लिए नेशनल टूरिज्म अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

भोपाल। हनुवंतिया में 6वां जल महोत्सव का आज यानी शनिवार से आगाज हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री 3 बजे हनुमंतिया पहुंचेंगे। जिसके बाद महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। जल महोत्सव 20 नवंबर से 20 जनवरी तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें:करतारपुर पहुंचे सिद्धू ने इमरान खान को बताया बड़ा भाई, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना 

दरअसल प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि हनुवंतिया में पर्यटकों के रुकने के लिए 105 खूबसूरत टेंट सिटी और लग्जरी कॉटेज बनाए गए हैं। जल महोत्सव के दौरान लग्जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्विंग और जिप साइकिल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

वहीं पर्यटक एडवेंचर से संबंधित सभी गतिविधियों जैसे पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्पीड बोट, जेट स्काई, मोटर बोट राइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, साइकिलिंग, क्रूज बोटिंग, आइलैंड कैम्पिंग, स्टार गेजिंग, बर्ड वॉचिंग आदि का भी आनंद ले सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:भारत में चीन की कम्युनिज्म को फैलाना चाहते हैं जिनपिंग, इसके लिए हिंदी को बनाया हथियार  

आपको बता दें कि इंदिरा सागर बांध के तट पर स्थित हनुवंतिया टापू अद्भुत और अविश्वसनीय पर्यटन स्थल है। यहां पर्यटन विभाग ने रि़ज़ॉर्ट बनाया है। जल महोत्सव आयोजित करने का उद्देश्य राज्य को देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है।

वहीं जल महोत्सव को वर्ष-2017 में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा सबसे अनोखे और अद्वितीय नवीन पर्यटन उत्पाद वर्ष-2015-16 के लिए नेशनल टूरिज्म अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़