पश्चिमी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल संघा सेवानिवृत्त, 39 वर्ष तक दी अपनी सेवाएं

Gurpal Singh Sangha

पश्चिमी कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल जी एस संघा दूसरी पीढ़ी के अधिकारी हैं और उन्हें दिसंबर 1981 में 11 ‘ग्रेनेडियर्स’ में सैन्य सेवा का अपना सफर शुरू किया था।

चंडीगढ़। पश्चिमी कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल जी एस संघा सेना में 39 वर्ष तक सेवाएं देने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। एक रक्षा विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। उन्होंने सेवानिवृत्ति के दिन पश्चिमी कमान के शहीदों के प्रति सम्मान जताने के लिए ‘वीर स्मृति’ पर पुष्पचक्र अर्पित किया। वह दूसरी पीढ़ी के अधिकारी हैं और उन्हें दिसंबर 1981 में 11 ‘ग्रेनेडियर्स’ में सैन्य सेवा का अपना सफर शुरू किया था। 

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक दोषारोपण से लेकर राफेल के भारतीय धरती पर उतरने तक का सफर 

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनका प्रतिष्ठित सैन्य कार्यकाल रहा और उनके पास राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन कमान और जम्मू-कश्मीर में एक माउंटेन ब्रिगेड,और पूर्वी थिएटर में एक माउंटेन डिवीजन और एक कोर की कमान का बेहतरीन अनुभव रहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़