India में स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी कांग्रेस की आवश्यकता: रामचंद्र गुहा

Ramachandra Guha
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

गुहा ने यहां अपनी पुस्तक ‘इंडिया आफ्टर गांधी’ के तीसरे संस्करण के विमोचन के अवसर पर कहा, ‘‘स्वस्थ लोकतंत्र, जिसमें कोई एक पार्टी विपक्ष को न चलाए, जैसा कि भारत ने 1970 के दशक के अंत से 2014 तक देखा है,उसे पुनर्जीवित करने करना, बहाल करना बहुत हद तक कांग्रेस के अधिक प्रतिस्पर्धी बनने पर निर्भर करेगा

नयी दिल्ली। इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने मंगलवार को कहा कि भारत में स्वस्थ लोकतंत्र को ‘‘पुनर्जीवित’’ करने के लिए कांग्रेस का अधिक प्रतिस्पर्धी बनना जरूरी है और यह केवल मार्च निकालकर नहीं बल्कि मत हासिल करके होगा। गुहा ने यहां अपनी पुस्तक ‘इंडिया आफ्टर गांधी’ के तीसरे संस्करण के विमोचन के अवसर पर कहा, ‘‘स्वस्थ लोकतंत्र, जिसमें कोई एक पार्टी विपक्ष को न चलाए, जैसा कि भारत ने 1970 के दशक के अंत से 2014 तक देखा है,उसे पुनर्जीवित करने करना, बहाल करना बहुत हद तक कांग्रेस के अधिक प्रतिस्पर्धी बनने पर निर्भर करेगा।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर दी बधाई

मुझे लगता है कि हम सभी के लिए बहुत अच्छा होगा।’’ अपनी बात को पुष्ट करने के लिए गुहा ने कहा कि अन्य सभी दलों के बीच वह कांग्रेस ही थी जिसने 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को 191 सीट पर आमने-सामने टक्कर दी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़