अवमानना के प्रावधान को चुनौती देने वाली अरुण शौरी, एन राम और प्रशांत भूषण की याचिका पर 13 अगस्त को सुनवाई

Arun Shourie

प्रशांत भूषण की याचिका पर उच्चतम न्यायालय 13 अगस्त को सुनवाई करेगा। भूषण के खिलाफ अवमानना के दो अलग-अलग मामलों पर विचार कर रही न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ बृहस्पतिवार को नयी याचिका पर सुनवाई करेगी।

नयी दिल्ली। आपराधिक अवमानना से संबंधित कानूनी प्रावधान की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी, वरिष्ठ पत्रकार एन राम और वकील कार्यकर्ता प्रशांत भूषण की याचिका पर उच्चतम न्यायालय 13 अगस्त को सुनवाई करेगा। भूषण के खिलाफ अवमानना के दो अलग-अलग मामलों पर विचार कर रही न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ बृहस्पतिवार को नयी याचिका पर सुनवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें: अवमानना मामले में SC ने सुरक्षित रखा फैसला, प्रशांत भूषण ने अपने ट्वीट का किया बचाव

पहले याचिका को 10 अगस्त को शीर्ष अदालत की दूसरी पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था। बाद में इसे कार्यसूची से हटा दिया गया। शीर्ष अदालत के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार शौरी, राम और भूषण ने नयी याचिकाओं के साथ एक अन्य आवेदन भी किया है जिसमें भूषण के खिलाफ लंबित दो अवमानना मामलों में कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की गयी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़