मेरठ में लगातार हो भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित,बढ़ा सर्दी का ग्राफ,ठंड से कांपे लोग

पश्चिमी यूपी में शुक्रवार देर रात तीन बजे के बाद शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक जारी रही। पांचवें दिन भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। वहीं भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह आठ बजे तक 26 मिलीमीटर बारिश हुई
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 जनवरी से पुरे उत्तर भारत में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तभी से लगातार आसमान में बादल छाए हुए है। जिस, कारण मेरठ समेत वेस्ट यूपी में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर रात तीन बजे के बाद शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक और शाम से पूरी रात जारी रही। झमाझम बारिश के साथ हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ा। जिस, कारण जनजीवन प्रभावित रहा।
मेरठ समेत वेस्ट यूपी में शुक्रवार देर रात शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक भी जारी रही। झमाझम बारिश से जहां ठंड में इजाफा हुआ, वही जनजीवन प्रभावित दिखा। जलभराव के साथ बिजली की आंख मिचौनी का भी खेल दिनभर चलता रहा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। मेरठ में सुबह 8.30 बजे तक 26 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। मेरठ में जनवरी में आमतौर पर कुल 10 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार अब तक 50.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार से मौसम में परिवर्तन नजर आएगा।
हिमालय पर सक्रिय हुए प्रबल पश्चिम विक्षोभ के कारण एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में यह बारिश देखी जा रही है। कश्मीर घाटी की वादियां शनिवार को बर्फ से अटी रहीं। वहीं मैदानी भागों में जोरदार बारिश हुई। पहाड़ों पर लगातार बर्फ गिरने से वेस्ट यूपी, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से सर्दी बढ़ी है। पिछले दिनों बारिश से NCR का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्ट यूपी ही नहीं, बल्कि एक साथ कई राज्यों में बारिश से मौसम बदल गया है।। उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश की अगले दो दिन तक संभावना है। मैदानी इलाकों में बारिश ने मौसम बदल दिया है।
अन्य न्यूज़












