हेमंत सोरेन ने जनजातीय त्योहार सागुन सोहराय पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 22 2025 2:43PM
सोरेन ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘सागुन सोहराय पर्व के पावन मौके पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी को गोहाल पूजा, बर्दखुटा और बांधना पर्व की भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को सागुन सोहराय पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। सागुन सोहराय फसल कटने के बाद मनाया जाने वाला आदिवासी पर्व है जो दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा के साथ मनाया जाता है।
सोरेन ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘सागुन सोहराय पर्व के पावन मौके पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी को गोहाल पूजा, बर्दखुटा और बांधना पर्व की भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। प्रकृति के ये पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लेकर आएं।’’ इन पर्व के दौरान, आदिवासी समुदाय के लोग अपने देवताओं और पूर्वजों को याद करते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़











