Kharge से मिलने के बाद बोले हिमाचल CM, उन्होंने दिया सेवा करने का मंत्र, कैबिनेट गठन पर कही यह बात

kharge with himachal CM
ANI
अंकित सिंह । Dec 15 2022 4:32PM

सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर भी सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह भी मौजूद रही।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर है। दिल्ली में आज उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने हमें सेवा का मंत्र दिया है। अपने बयान में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे का शुक्रिया अदा करने आए थे। हमारे सभी 40 विधायक और हमारे राज्य प्रमुख भी आ चुके हैं। उन्होंने हमें लोगों की सेवा करने का मंत्र दिया। उन्होंने राज्य के लोगों को भी धन्यवाद दिया। इसके साथ है सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल में कैबिनेट गठन को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि विधानसभा सत्र के बाद ही कैबिनेट का गठन होगा। 

इसे भी पढ़ें: International Tea Day Special: भारत में मिलती हैं इतने प्रकार की चाय, क्या जानते हैं आप?

इसके साथ ही सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर भी सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह भी मौजूद रही। इससे पहले सुक्खू ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक और आनंद शर्मा तथा पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की थीसुक्खू के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में फिलहाल उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शामिल हैं। अगले कुछ दिनों के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल 68 सीटों में से 40 सीटें मिलीं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 25 सीटें जीतीं। 

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैं राज्य यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष था, एक विधायक था और अब लोगों ने मुझे फिर से विजयी बनाया है। मैंने स्टार प्रचारक के तौर पर करीब 15 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इसलिए, हमें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, हम उसे निभाएंगे और सीएम सुक्खू के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार चलाएंगे।  वहीं, विक्रमादित्य को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सिंह कैबिनेट में होंगे। वह कैबिनेट में क्यों नहीं होंगे? ...राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक में किए गए 10 वादों को हम पूरा करेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़