हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज सह अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती कराया गया।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज सह अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती कराया गया। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि वह अब खतरे से बाहर हैं और कुछ समय तक निगरानी में रखने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अधीक्षक ने बताया कि कश्यप को सीने में थोड़ी परेशानी थी।

इसे भी पढ़ें: न्यूज पोर्टल लीफलेट ने अदालत से कहा, नए आईटी नियम बोलने की आजादी पर ‘हमला’

उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामान्य है। इसी बीच कश्यप ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ दिन से वह बेचैनी महसूस कर रहे थे और नियमित जांच के लिए आईजीएमसी गए थे। भाजपा के एक नेता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कश्यप दुख प्रकट करने के लिए उनके परिवार के सदस्यों से मिलने गए थे और फिर बेचैनी महसूस करने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के आईजीएमसी में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़