क्या हमने कभी उनसे सबूत मांगा कि वे किस पिता के बेटे हैं? राहुल गांधी के सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने को लेकर बोले हिमंत बिस्वा सरमा

उत्तराखंड में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी भारत द्वारा पाक पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहते थे। क्या हमने कभी आपसे सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करने पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर हिजाब विवाद तक को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाए हैं। उत्तराखंड में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी भारत द्वारा पाक पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहते थे। क्या हमने कभी आपसे सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं? अगर हमारे सैनिकों ने कहा है कि उन्होंने स्ट्राइक की है तो आपको सबूत मांगने का अधिकार किसने दिया।
इसे भी पढ़ें: असम का चाय विक्रेता पहले ही प्रयास में नीट में उत्तीर्ण, एम्स-दिल्ली में प्रवेश लेने की तैयारी
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कभी-कभी वे कहते हैं कि भारत एक राष्ट्र नहीं बल्कि राज्यों का संघ है। यह सब सुनकर लगता है कि क्या जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है। उनकी ध्रुवीकरण की राजनीति का खत्म होना ही सही है। मुझे लगता है कि पांच राज्यों में चुनाव के बाद यह काफी हद तक खत्म हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: HC ने असम सरकार के फैसले को रखा बरकरार, मदरसों को स्कूल में बदलने को लेकर दी हरी झंडी
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कर्नाटक की घटना से जूझ रहा है देश। कांग्रेस जिस तरह से देश को बांटने की कोशिश कर रही है वह चिंताजनक है। यह 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह का प्रतिनिधित्व कर रही है। उनका एक ही लक्ष्य है, 1947 से पहले की स्थिति को दोहराना। ध्रुवीकरण की राजनीति में कांग्रेस आ गई है। कभी-कभी मुझे लगता है कि जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है। वे कहते हैं कि मदरसे खोलना सही है, मुस्लिम विश्वविद्यालय खोलना सही है, वे भी कहते हैं कि हिजाब पहनना सही है।
#WATCH Rahul Gandhi wanted proof of surgical strike conducted by India on Pak. Did we ever ask you for proof whether you're Rajiv Gandhi's son or not? If our soldiers have said that they've carried a strike...then who gave you right to ask for proof: Assam CM HB Sarma in U'khand pic.twitter.com/fYLSbc4Dps
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 11, 2022
अन्य न्यूज़















