Himanta Biswa Sarma ने महिला आरक्षण से जुड़े 132वें संविधान संशोधन विधेयक का किया स्वागत

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

असम के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दिए जाने को शनिवार को ऐतिहासिक कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से नीतियों में उनकी आवाज मजबूत होगी। केंद्र सरकार सोमवार को यह महत्वपूर्ण विधेयक संसद के निचले सदन में पेश करेगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दिए जाने का शनिवार को स्वागत किया और इसे लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रस्तावित विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने इस विधेयक को मंजूरी दी है।

इसके पारित होने से देश की नीतियों और फैसलों को तय करने में महिलाओं की आवाज और मजबूत होगी। केंद्र सरकार सोमवार को यह विधेयक लोकसभा में पेश करने वाली है। विधेयक में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने की व्यवस्था लागू करने के लिए लोकसभा में प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की सीटों की संख्या के साथ ही उनकी विधानसभाओं की सदस्य संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़