HRTC हिमाचल में Electric Bus के लिए 122 करोड़ रुपये से बनाएगा 80 चार्जिंग स्टेशन

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में समीक्षा बैठक के बाद बताया कि राज्य में ई-बसों के लिए 122 करोड़ रुपये की लागत से 80 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें से 34 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन तैयार हो चुके हैं और 21 स्थानों पर काम अगले एक महीने में पूरा हो जाएगा। शेष 25 स्थानों पर भी बुनियादी ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को कहा कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) राज्यभर में इलेक्ट्रिक बसों की ‘चार्जिंग’ अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए 122 करोड़ रुपये की लागत से 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहा है। अग्निहोत्री ने हिमाचल सड़क परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा, ‘‘इनमें से 34 स्थानों पर ‘चार्जिंग स्टेशन’ स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 21 स्थानों पर काम अगले एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है। शेष 25 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।’’ उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के सुचारू और प्रभावी संचालन के लिए एचआरटीसी बस अड्डों और कार्यशालाओं में ‘चार्जिंग पॉइंट’ बनाए जा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक बस चलाने के साथ चार्जिंग अवसंरचना का विस्तार राज्य में आधुनिक, किफायती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़